Lado Lakshmi Yojana Registration: लाडो लक्ष्मी योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

Lado Lakshmi Yojana Registration: हरियाणा सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार नई योजनाएं ला रही है। इसी कड़ी में एक नई योजना का नाम है Lado Lakshmi Yojana, जिसे खासकर गरीब और जरूरतमंद महिलाओं को आर्थिक रूप से सक्षम बनाने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है। इस योजना के तहत महिलाओं को हर महीने ₹2100 की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाएगी।

अगर आप हरियाणा की स्थायी निवासी हैं और आपकी पारिवारिक आय कम है, तो आप इस योजना का लाभ ले सकती हैं। इस लेख में हम आपको Lado Lakshmi Yojana Registration, पात्रता, दस्तावेज़, ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया और लाभ की पूरी जानकारी देंगे।

What is Lado Lakshmi Yojana?

Lado Lakshmi Yojana 2026 हरियाणा सरकार की एक नई सामाजिक योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत राज्य सरकार हर पात्र महिला को ₹2100 प्रति माह की आर्थिक मदद देगी। यह पैसा DBT (Direct Benefit Transfer) के ज़रिए सीधा बैंक खाते में भेजा जाएगा।

इस योजना की घोषणा हरियाणा विधानसभा बजट 2025–26 में की गई है, और इसे 9 अगस्त 2025 (रक्षाबंधन) के दिन लॉन्च किया जाना प्रस्तावित है। पहले चरण में योजना से लगभग 50 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी।

लाडो लक्ष्मी योजना कब शुरू हुई?

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कैबिनेट मीटिंग के बाद जानकारी दी कि लाडो लक्ष्मी योजना 25 सितंबर 2025 को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जयंती के अवसर पर लॉन्च की हैं

पहली किस्त हाल ही में हरियाणा दिवस के अवसर पर जारी की गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिमोट का बटन दबाकर 5,22,162 पात्र महिलाओं के बैंक खातों में 2100-2100 रुपए की राशि ट्रांसफर की। इस तरह योजना की पहली किस्त जारी होने के बाद राज्यभर में 109.65 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया। यह कार्यक्रम हरियाणा दिवस के जश्न का हिस्सा था और सरकार ने इसे महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

Lado Lakshmi Yojana Benefits 

  • महिलाओं को हर महीने ₹2100 की आर्थिक सहायता
  • पैसा सीधे बैंक खाते में DBT के ज़रिए
  • घरेलू खर्च, बच्चों की पढ़ाई, स्वास्थ्य और आत्मनिर्भरता के लिए सहायक
  • महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम
  • राज्य की लगभग 50 लाख महिलाएं होंगी योजना की लाभार्थी

Lado Lakshmi Yojana Eligibility Haryana

इस योजना का लाभ उठाने के लिए आपको निम्नलिखित मानदंडों को पूरा करना होगा:

  • महिला आवेदक हरियाणा राज्य की स्थायी निवासी हो
  • आयु 18 वर्ष या उससे अधिक हो
  • आवेदिका BPL श्रेणी में आती हो (आय ₹1.80 लाख/वर्ष से कम)
  • कोई अन्य सरकारी पेंशन या भत्ता न ले रही हो
  • बैंक खाता आधार से लिंक होना अनिवार्य है
  • मोबाइल नंबर भी आधार से जुड़ा होना चाहिए

Lado Lakshmi Yojana Documents required

Lado Lakshmi Yojana Registration के समय नीचे दिए गए दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:

  • आधार कार्ड (Aadhaar Card)
  • पैन कार्ड (PAN Card) – कुछ मामलों में वैकल्पिक
  • BPL राशन कार्ड या इनकम सर्टिफिकेट
  • हरियाणा निवासी प्रमाणपत्र
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • बैंक खाता डिटेल (Account Number + IFSC Code)
  • मोबाइल नंबर जो आधार से जुड़ा हो
  • अगर लागू हो तो जाति प्रमाणपत्र (SC/ST/OBC के लिए)

Lado Lakshmi Yojana Registration कैसे करें?

सरकार एक समर्पित Lado Lakshmi App बनाया है, पात्र महिलाएं ‘लाडो लक्ष्मी ऐप’ पर लॉग-इन करके Lado Lakshmi Yojana Registration online form भर सकेंगी लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए महिलाओं को कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। सरकार ने इसके लिए ‘लाडो लक्ष्मी ऐप’ लॉन्च किया है, जिस पर घर बैठे रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। आवेदन के लिए महिला की उम्र 23 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

एक ही परिवार की एक से अधिक महिलाएं भी इस योजना के लिए अलग-अलग आवेदन कर सकती हैं।

Lado Lakshmi Yojana Apply Online

  1. सबसे पहले हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट लाडो लक्ष्मी पोर्टल पर जाना होगा।
  2. पोर्टल पर लॉगिन करें या नया पंजीकरण करें
  3. “Lado Lakshmi Yojana” विकल्प को चुनें
  4. सभी जरूरी जानकारी जैसे नाम, पता, आयु, आय आदि भरें
  5. दस्तावेज अपलोड करें (PDF या JPEG में)
  6. फॉर्म सबमिट करें और रजिस्ट्रेशन नंबर नोट कर लें
  7. आवेदन की स्थिति आप बाद में भी चेक कर सकते हैं

Offline आवेदन प्रक्रिया 

  1. अपने नजदीकी CSC (Common Service Centre) या महिला एवं बाल विकास कार्यालय जाएं
  2. वहां से Lado Lakshmi Yojana Form Download करें या प्राप्त करें
  3. सभी जानकारी भरें और डॉक्युमेंट्स के साथ जमा करें
  4. संबंधित अधिकारी वेरिफिकेशन के बाद आवेदन ऑनलाइन फीड करेंगे
  5. स्वीकृति मिलने के बाद खाते में राशि DBT के माध्यम से ट्रांसफर की जाएगी

FAQs – अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q1. Lado Lakshmi Yojana से कितनी राशि मिलेगी?
A: पात्र महिलाओं को ₹2100 प्रति माह की राशि दी जाएगी।

Q2. Lado Lakshmi Yojana कब शुरू होगी?
A: योजना के 25 सितंबर 2025 को  के दिन लॉन्च की गई ।

Q3. क्या कोई भी महिला इस योजना का लाभ ले सकती है?
A: नहीं, केवल हरियाणा राज्य की BPL महिलाएं जो किसी अन्य योजना का लाभ नहीं ले रही हैं।

Q4. आवेदन के लिए कौन-से दस्तावेज चाहिए?
A: आधार कार्ड, BPL कार्ड, बैंक पासबुक, मोबाइल नंबर, फोटो और निवास प्रमाणपत्र आवश्यक हैं।

Q5. फॉर्म कहां से डाउनलोड करें?
A: फॉर्मलाडो लक्ष्मी Portal से डाउनलोड किया जा सकता है या नजदीकी CSC केंद्र से प्राप्त किया जा सकता है।

निष्कर्ष

Lado Lakshmi Yojana हरियाणा की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में सरकार का एक सराहनीय कदम है। इससे महिलाएं ना सिर्फ अपनी जरूरतें पूरी कर पाएंगी, बल्कि समाज में उन्हें एक सम्मानजनक स्थान भी मिलेगा। अगर आप इस योजना की पात्रता में आती हैं, तो जल्द ही आवेदन की प्रक्रिया शुरू करें और इस आर्थिक सहयोग का लाभ उठाएं।

Leave a Comment